तस्करी करने 135 ग्राम सोना निगल रखा था:अबू धाबी से अहमदाबाद आए पैसेंजर को एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ा

अहमदाबाद कस्टम्स विभाग ने शनिवार को अबू धाबी से आए एक पैसेंजर को पकड़ा। इसने 24 कैरेट का 135 ग्राम से अधिक सोना निगल रखा था। अस्पताल में मलत्याग के जरिए गोल्ड निकलवाया गया। जब्त किए गए सोने की अनुमानित बाजार कीमत करीब 21.89 लाख रुपए आंकी गई है। अहमदाबाद कस्टम्स विभाग द्वारा जारी बयान में बताया गया कि 19 फरवरी को अहमदाबाद हवाई अड्डे पर अबू धाबी से आने वाले शाहरुख नाम के पैसेंजर को रोका गया था। वह एयर अरेबिया की उड़ान संख्या 3एल 111 से भारत पहुंचा था। कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने उसके यात्रा पैटर्न और व्यवहार को संदिग्ध देखते हुए उसे विस्तृत जांच के लिए रोका। मल त्याग के दौरान निकला सोना पूछताछ के दौरान शाहरूख ने यह स्वीकार कर लिया था कि उसने गोल्ड निगलकर अपने शरीर के भीतर छिपा रखा है। स्वास्थ्य और सुरक्षा जोखिम को देखते हुए उसे मजिस्ट्रेट के आदेश के तहत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि यात्री ने मल त्याग के दौरान पीले रंग की तीन बेलनाकार कैप्सूल और एक गोल स्टील रंग की गेंद बाहर निकाली। सिविल अस्पताल ने 21 फरवरी की मेडिकल रिपोर्ट के माध्यम से इस बरामदगी की पुष्टि की और आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद यात्री को अस्पताल से छुट्टी दे दी। चौथी गोल वस्तु कीमती धातु की नहीं पाई गई कस्टम विभाग ने अपने बयान में कहा कि तीन बेलनाकार कैप्सूल में 999 कैरेट का 135.200 ग्राम सोना मौजूद था। इसकी बाजार कीमत 21,89,564 रुपए है। चौथी गोल वस्तु कीमती धातु की नहीं पाई गई। हालांकि, लौह धातु से बनी होने के कारण उसे भी सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया। कस्टम्स विभाग ने बताया कि पूरे मामले की आगे की जांच जारी है और तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। ------------------------------ सोना तस्करी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें... अंडरवियर में छिपाकर लाया था 45 लाख का सोना:दुबई से अहमदाबाद पहुंचे पैसेंजर के पास से 96 लाख रुपए का गोल्ड जब्त कस्टम विभाग ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर दुबई के एक शख्स को 96 लाख रुपए के सोने के साथ पकड़ा है। इस शख्स ने अपने अंडरवियर में 45 लाख का सोना छिपा रखा था। जांच के दौरान व्यक्ति के पास से 24 कैरेट शुद्धता की दो पूरी सोने की छड़ें और एक कटी हुई छड़ भी मिली। पूरी खबर पढ़ें... अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 3 किलो सोने के साथ 2 पकड़ाए:अबू धाबी से लाए, पेंट में प्लास्टिक स्ट्रिप में छिपाया सोना लिक्विड-केमिकल फॉर्म में था अबू धाबी से अहमदाबाद पहुंचे 2 यात्रियों के पास से 2.76 करोड़ रुपए की कीमत का 3 किलो से ज्यादा सोना जब्त किया गया। एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की। उन्होंने अपनी जींस पेंट के कमर के हिस्से में प्लास्टिक की पट्टी में सोना छिपाया था। पूरी खबर पढ़ें…