सोशल मीडिया पर एक दादी इन दिनों गर्दा उड़ाए हुए है. शादी के फंक्शन में दादी ने साड़ी पहनकर ऐसा डांस किया कि जोश से भरा युवा भी हैरान रह गया. दादी ने टिंकू जिया गाने पर जमकर नाच दिखाया. शादी में आए एक मेहमान ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जहां से ये वायरल हो गया. लोग दादी की एनर्जी के दीवाने हो गए. दादी ने गाने को फील करते हुए जमकर डांस किया.