नेपाल में निकाह, बिहार में तनाव! 60 के प्रिंसिपल ने 28 की शिक्षिका से की शादी, भाई ने दर्ज कराई FIR

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के औराई में 60 वर्षीय स्कूल संचालक और 28 वर्षीय शिक्षिका के अंतरधार्मिक विवाह ने सनसनी फैला दी है. नेपाल के जनकपुरधाम में हुई इस शादी के बाद जहां युवती के परिजनों ने अपहरण और जबरन धर्मांतरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है. वहीं शिक्षिका ने वीडियो जारी कर अपनी मर्जी से निकाह की बात कही है. मामले की संवेदनशीलता और इलाके में उपजे तनाव को देखते हुए पुलिस ने गांव में सुरक्षा बढ़ा दी है और जांच शुरू कर दी है.