'प्रधानमंत्री मोदी मेरे निजी मित्र...', इजरायल दौरे से पहले बोले नेतन्याहू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25-26 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर इजरायल जाएंगे. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मोदी को अपना ‘व्यक्तिगत मित्र’ बताते हुए भारत को एक वैश्विक शक्ति बताया है. नेतन्याहू ने इस दौरे को दोनों देशों के संबंधों को मजबूती देने का महत्वपूर्ण अवसर बताया.