ट्रक में पीछे से घुसी कार... महाकाल से लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत

राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चेचट टोल के पास तेज रफ्तार कार ट्रक में पीछे से टकरा गई. हादसे में कार सवार चार श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई. सभी उज्जैन महाकाल के दर्शन कर कानपुर लौट रहे थे. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रक चालक को हिरासत में लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.