ट्रंप के घर को उड़ाने की साजिश, शॉटगन और पेट्रोल बम लिए घुसा हमलावर... सीक्रेट सर्विस ने सीने में उतार दी गोली

फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच स्थित मार-ए-लागो परिसर के बाहर एक सुरक्षा उल्लंघन में 20 साल के युवक की गोलीबारी में मौत हो गई. युवक के हाथ में फ्यूल कैन और शॉटगन जैसा हथियार था, जिसे देखकर यूएस सीक्रेट सर्विस और पाम बीच काउंटी शेरिफ ने उसे रोकने की कोशिश की. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यहीं आवास है.