'मेरे साथ बहुत गलत हुआ है...', शादी के 8 साल बाद हुए बेटा की अस्पताल में मौत

झांसी के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान 12 दिन के नवजात की मौत हो गई. पिता शिवम अहिरवार ने अस्पताल स्टाफ पर ऑक्सीजन मास्क निकलने और लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि 8 साल बाद बेटा हुआ था. वहीं, डॉक्टर ने आरोपों से इनकार किया है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है.