तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के गांधी परिवार के लिए 1,000 करोड़ रुपये जुटाने वाले बयान पर सियासी विवाद खड़ा हो गया है. बीजेपी नेताओं अमित मालवीय और एनवी सुभाष ने राज्य संसाधनों को कांग्रेस नेतृत्व के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए हमला बोला. वहीं भारत राष्ट्र समिति ने भी तेलंगाना को कांग्रेस का 'एटीएम' करार दिया.