होली से पहले सहरसा में ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद, छह तस्कर गिरफ्तार

सहरसा में होली से पहले लाखों रुपये के ड्रग्स की खेप बरामद हुई है. पुलिस ने कोकीन, प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली गोलियों के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया है. जब्त माल की कीमत 4 से 5 लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस के अनुसार, तस्कर त्योहार में खपाने की तैयारी में थे.