तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को रौंदा, एक की मौके पर मौत, 3 घायल

बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीछे से ई-रिक्शा को टक्कर मार दी. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को सीएचसी में भर्ती कर हायर सेंटर रेफर किया गया. पुलिस ने ट्रैक्टर और चालक को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की है.