भास्कर अपडेट्स:ओडिशा में एनकाउंटर में दो माओवादी मारे गए
ओडिशा के कंधमाल जिले में एनकाउंटर में दो माओवादी मारे गए। मरने वालों पर कुल मिलाकर करीब ₹27.50 लाख का इनाम था। कोई सिक्योरिटी कर्मी घायल नहीं हुआ। यह ऑपरेशन ओडिशा पुलिस, SOG, DVF और CRPF समेत कई सिक्योरिटी फोर्सेज ने चलाया।