फ्लोरिडा में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मार-ए-लागो रिसॉर्ट की सुरक्षा तोड़ने वाले एक हथियारबंद युवक को अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. हमलावर की पहचान 21 साल के ऑस्टिन टकर मार्टिन के रूप में हुई है, जो नॉर्थ कैरोलिना से लापता बताया गया था.