आतंक की आहट या 'सिंडिकेट' का खूनी खेल... पंजाब में 2 जवानों के कत्ल के पीछे क्या?

पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक पुलिस चेकपोस्ट पर रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां दो पुलिसकर्मी मृत पाए गए. एक तरफ 'तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान' (TTH) नामक संगठन ने हत्या की जिम्मेदारी लेकर सनसनी फैला दी है, तो दूसरी तरफ पुलिस इसे जांच का विषय बता रही है.