तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में शामिल मुकुल रॉय का 71 वर्ष की उम्र में सोमवार को निधन हो गया. कोलकाता के एक निजी अस्पताल में तड़के 1.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. ममता बनर्जी के करीबी रहे मुकुल रॉय ने यूथ कांग्रेस से राजनीति शुरू की और बाद में तृणमूल कांग्रेस को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई.