MP: आधी रात पर ‘ऑपरेशन गोल्ड’! 5 से अधिक चोरों का सुनार की दुकान पर धावा, गहने व कैश लेकर फरार; CCTV में कैद
सिंगरौली के बरगवां बाजार में आधी रात सुनार की दुकान का शटर तोड़कर बदमाशों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।