'मेरे पति के साथ सो जाओ...',दिल्ली में नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों से बदसलूकी

दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं के साथ कथित नस्लभेदी टिप्पणी और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है. एसी लगाने के दौरान हुए विवाद के बाद एक कपल पर आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणियां करने का आरोप लगा. पीड़िताओं की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.