काला घाघरा पहन 'काली एक्टिवा' गाने पर भाभी ने किया धांसू डांस, मूव्स देख लट्टू हो गए लोग!

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भाभी का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह काला घाघरा पहनकर मशहूर गाने काली एक्टिवा पर जबरदस्त अंदाज में थिरकती नजर आ रही हैं. वीडियो में उनके धांसू मूव्स, आत्मविश्वास से भरा स्टाइल और शानदार एक्सप्रेशन लोगों का दिल जीत रहे हैं. पारंपरिक लुक में उनका यह एनर्जेटिक डांस दर्शकों को इतना पसंद आ रहा है कि लोग वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर भी कर रहे हैं. यूजर्स कमेंट सेक्शन में उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं और कई लोगों ने लिखा कि उनका डांस प्रोफेशनल परफॉर्मेंस जैसा लग रहा है.