पटना में रिसेप्शन में दो भाइयों की गोली मारकर हत्या

पटना में एक गांव में शादी के रिसेप्शन में दो भाइयों की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक 25 से 27 साल के मंजीत कुमार और मनीष कुमार की हत्या पुराने झगड़े में की गई. यह घटना गोपालपुर पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले शाहपुर गांव में हुई.