यूपी के फतेहपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बीजेपी विधायक कृष्णा पासवान का रौद्र रूप देखने को मिला. खागा विधानसभा क्षेत्र में घटिया सड़क निर्माण की शिकायत मिलने पर विधायक खुद फावड़ा लेकर उतर गईं और चंद मिनटों में नई सड़क की पोल खोल दी. उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत का आरोप लगाया है.