सोशल मीडिया पर बबिता तंवर पोसवाल (Babita Tanwer Poswal) के डांस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बबिता जी ने काली साड़ी में 'हीरो होंडा' गाने पर जमकर डांस किया. इतना ही नहीं, उनके डांस में उनकी सहेलियों ने भी भरपूर साथ दिया. इस दौरान हरी साड़ी वाली उनकी एक सहेली ने भी जमकर इस गाने पर डांस किया और महफिल लूट ली. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इसलिए इसे हम आपको दिखा रहे हैं. हालांकि, अगर बबिता जी की तरफ से कोई आपत्ति आती है, तो न्यूज 18 हिंदी इस वीडियो को तुरंत हटा देगा.