बहराइच: 13 हजार से ज्यादा सरकारी किताबें कबाड़ में बेच दीं! 4 गिरफ्तार

यूपी के बहराइच में बच्चों को मुफ्त बंटने वाली हजारों सरकारी किताबें कबाड़ी को बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. डीएम की सख्त कार्रवाई में कई कर्मचारी सस्पेंड और बर्खास्त किए गए हैं. हालांकि, अब आरोपी अधिकारियों ने ही बीएसए पर बैक डेट में फर्जी कमेटी बनाकर उन्हें फंसाने का बड़ा आरोप लगा दिया है.