इटावा में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र मनीष यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है. बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज सीआरपीएफ जवान भाई ने साथियों संग साजिश रचकर छात्र को कार में बैठाया, मारपीट के बाद गोली मार दी और शव को डीएफसी रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया. एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य अभियुक्त की तलाश जारी है.