'ओ रोमियो' दोनों नई फिल्मों से ज्यादा दमदार, बनेगी शाहिद की सेकंड टॉप फिल्म!

धीमी शुरुआत के बाद ‘ओ रोमियो’ ने दूसरे वीकेंड में भी दम दिखाया है. एक हफ्ते पुरानी होने के बावजूद 'ओ रोमियो', शुक्रवार को आई दोनों नई फिल्मों से बेहतर चल रही है. क्रिकेट मैचों के बीच टिके रहना आसान नहीं है, मगर शाहिद-तृप्ति की वायलेंट लव स्टोरी थिएटर्स में अपने पांव जमा चुकी है.