बर्तनों के बीच खट- खट, रसोई में दिखा दुर्लभ प्रजाति का सांप, ऐसे हुआ रेस्क्यू
कोटा शहर के तलवंडी इलाके में रविवार को एक घर की रसोई में दुर्लभ प्रजाति का सांप मिलने से हड़कंप मच गया. ये मूलत: पंजाब में पाया जाने वाला गैर जहरीला ग्लॉसी बेलीड रेसर स्नेक था. समय रहते इसे रेस्क्यू किया गया.