यौन शोषण और पाक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज होने के बाद ज्योतिष पीठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने इसे अपनी 'गौ हत्या मुक्त भारत' की मांग को दबाने की साजिश करार देते हुए निष्पक्ष जांच के लिए गैर-भाजपा शासित राज्य की पुलिस की मांग की है.