अजब MP का गजब पुल... 400 करोड़ रुपये लागत, 4 साल में ढहा

जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे 45 पर स्थित वना रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा गिरना न सिर्फ एक बड़ा हादसा है, बल्कि यह सरकारी निर्माण की क्वालिटी और भ्रष्टाचार की परतों को भी उजागर करता है. महज 4 साल पहले 400 करोड़ की लागत से बनी सड़क और ब्रिज का इस तरह जवाब दे जाना गंभीर सवाल खड़े करता है.