बहुत पहले हुआ था अन्याय, परिणाम आजतक भुगत रहा गांव! पढ़ें शिवपुरी में पानी को लगे श्राप की कहानी

MP ka Shrapit Gaon: शिवपुरी जिले के दरगमा गांव में वर्षों से बोरवेल कराने के बावजूद पानी नहीं निकलने का दावा किया जाता है, जिससे यह गांव रहस्य का विषय बना हुआ है. ग्रामीणों का कहना है कि गांव की सीमा के भीतर हजारों फीट बोरिंग के बाद भी पानी नहीं मिलता, जबकि सीमा पार करते ही पानी निकल आता है. लोक मान्यता के अनुसार एक कुंवारी कन्या के श्राप के कारण गांव में जल संकट गहराया. खेती और सिंचाई के लिए किसानों को 5 से 7 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता था. अब सरकारी पाइपलाइन और अन्य व्यवस्थाओं से राहत मिली है, लेकिन गांव की यह कहानी आज भी लोगों को हैरान करती है.