कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने टैरिफ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा तारीफ करते हैं, जबकि ट्रंप लगातार नए टैरिफ लगाते जाते हैं. हमारी तरफ से सिर्फ तारीफ हैं और उनकी तरफ से टैरिफ, इसे एकतरफा समझौता ही कहा जा सकता है. इस मुद्दे का समाधान होना बेहद जरूरी है ताकि दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध बेहतर हो.