FIR दर्ज करने के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर पुलिस जांच तेज

POCSO एक्ट के तहत स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR के बाद अब जांच तेज हो गई है. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इस मुद्दे पर ताजा प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जो झूठ है वो अंत में सामने आ ही जाता है. यौन शोषण के मामले में फंसे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर अपने खिलाफ झूंसी थाने में दर्ज एफआईआर को चुनौती देंगे.