उन्नाव के दही थाना क्षेत्र के नदौली गांव में खिचड़ी और दही खाने के बाद एक ही परिवार के 9 लोगों की तबीयत बिगड़ गई. सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से 5 की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया. परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर करने की बात कही है.