बांग्लादेशी हैंडलर, PAK से कंट्रोल, निशाने पर मंदिर... साजिश की खुली पोल

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लश्कर-ए-तैयबा के एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए बताया कि ये मॉड्यूल पाकिस्तान से रिमोट कंट्रोल में काम कर रहा था और इसका टारगेट दिल्ली समेत भारत के प्रमुख मंदिर और भीड़भाड़ वाली जगहों पर था. जांच में पता चला कि आतंकियों ने कई मंदिरों और महत्वपूर्ण स्थलों की रेकी की वीडियो बांग्लादेश में बैठे हैंडलर को भेजी थीं.