टीएमसी जितना तो नहीं, लेकिन बंगाल में बीजेपी के पांव जमाने में मुकुल रॉय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, क्रेडिट भले ही कम मिला हो. ममता बनर्जी के साथ संगठन संभालने, दिल्ली की राजनीति में खास रोल निभाने, केंद्र सरकार में मंत्री बनने और भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते विवादों में रहे मुकुल रॉय हमेशा ही सुर्खियों में रहे.