रोशनदान से घुसे, चुरा लिया बोर्ड एग्जाम सेंटर का CCTV, कैमरे में कैद हुई घटना

जौनपुर के पंवारा थाना क्षेत्र में बोर्ड परीक्षा केंद्र होरिल राव इंटर कॉलेज से गेट और स्टाफ रूम के दो CCTV कैमरे चोरी हो गए. रोशनदान तोड़कर अंदर घुसे बदमाशों की करतूत अन्य कैमरों में कैद हो गई. घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की पहचान की जा रही है.