'लखनऊ यूनिवर्सिटी में दोबारा नमाज पढ़ी गई तो', छात्र संगठनों की चेतावनी पर अलर्ट

लखनऊ यूनिवर्सिटी में लाल बारादरी की फेंसिंग और नमाज विवाद को लेकर दो गुटों में टकराव तेज हो गया है. प्रॉक्टर दफ्तर के बाहर छात्रों की नारेबाजी और गहमागहमी के बीच भारी पुलिस बल तैनात है. प्रशासन ने सुरक्षा और जर्जर इमारत का हवाला देते हुए परिसर को सील कर कार्य शुरू कराया है.