महा किसान चौपाल करेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि महा किसान महा चौपाल की तैयारियां जोरों पर हैं. यह आयोजन परसों भोपाल में होगा, इसके बाद 7 तारीख को यह यवतमाल महाराष्ट्र में आयोजित किया जाएगा और फिर श्री गंगानगर राजस्थान में होगा. इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को एकत्रित करना है ताकि वे अपने मुद्दों पर चर्चा कर सकें और आगे बढ़ सकें.