महाकाल की संध्या आरती पर ₹250 फीस, BJP विधायक ने सरकार को घेरा

Ujjain Mahakal Mandir Arti Fee Controversy: बाबा महाकाल के दरबार में अब संध्या और शयन आरती में शामिल होने के लिए भक्तों को जेब ढीली करनी होगी. मंदिर समिति ने इन दोनों आरतियों के लिए 250 रुपये का शुल्क और अनिवार्य ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम लागू कर दिया है. यह फैसला आते ही 'भक्ति बनाम शुल्क' की बहस छिड़ गई है.