एक्टिंग से राजनीति में आए विजय ने सोमवार को वेल्लोर में एक पब्लिक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने CM स्टालिन पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके असली दोस्त रिश्वत-भ्रष्टाचार हैं। TVK चीफ ने कहा कि आने वाले इलेक्शन राज्य के लोगों के लिए करप्शन के खिलाफ लड़ाई होंगे। विजय ने CM को चुनौती दी कि अगर उनमें दम है तो वे चुनाव से पहले अपनी संपत्ति का खुलासा करें। विजय के भाषण की बड़ी बातें… तमिलनाडु में पार्टियों का मौजूदा हाल तमिलनाडु में अगले 6 महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। मुकाबला DMK के नेतृत्व वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस (SPA) और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के नेतृत्व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस के बीच होगा। SPA में कांग्रेस, DMDK जैसी पार्टियां शामिल हैं, और MMK और MDMK के साथ इसकी गठबंधन की बातचीत चल रही है। दूसरी तरफ, AIADMK के अलावा, भारतीय जनता पार्टी (BJP) NDA ब्लॉक में लीडिंग पोजीशन पर है, जिसमें पट्टाली मक्कल काची (PMK) और कई दूसरी पार्टियां अलायंस का हिस्सा हैं। विजय, जिन्होंने चुनाव से पहले अपने एक्टिंग करियर से रिटायरमेंट ले लिया था, अपनी पॉलिटिकल पार्टी TVK के साथ पॉलिटिकल फील्ड में डेब्यू कर रहे हैं। 2021 में DMK ने 159 सीटें जीतीं तमिलनाडु में कुल 234 विधानसभा सीटें है। 2021 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और DMK ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। कांग्रेस ने 25 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 18 पर जीत हासिल की थी। वहीं DMK ने 159 सीटें जीती थीं। इस जीत के साथ 10 साल बाद DMK की सत्ता में वापसी हुई थी और एमके स्टालिन पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। वहीं, पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस-DMK गठबंधन ने तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर जीत दर्ज की। इनमें से कांग्रेस ने 9 सीटें जीती थीं। ----------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… एक्टर विजय की रैली में समर्थक की मौत, अन्नाद्रमुक ने कहा- TVK की रैलियों में शामिल होना है तो ताबूत लेकर जाएं तमिलनाडु के सलेम में तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) चीफ विजय की रैली में 37 साल के एक समर्थक की हीटस्ट्रोक के कारण मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र का रहने वाला सूरज TVK चीफ विजय से मिलने गया था। वह रैली के दौरान सीने में दर्द की शिकायत के बाद गिर पड़ा। पूरी खबर पढ़ें… एक्टर विजय की रैली में बंदूक लेकर पहुंचा व्यक्ति, महिलाएं बैरिकेड फांदकर घुसीं पुडुचेरी स्थित उप्पलम के एक्सपो ग्राउंड (न्यू पोर्ट) में तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) चीफ और एक्टर विजय की रैली में तमिलनाडु के एक व्यक्ति ने बंदूक लेकर घुसने की कोशिश की, जिससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूरी खबर पढ़ें…