बोर्ड एग्जाम देने पहुंचे छात्र का स्कूल से किया अगवा, फिर बेरहमी से पीटकर सड़क पर फेंका

बाड़मेर में बोर्ड परीक्षा देने पहुंचे 12वीं के छात्र का स्कूल से दिनदहाड़े अपहरण कर लिया. बदमाशों ने छात्र को बोलेरो में डालकर ले जाकर बेरहमी से मारपीट की और घायल अवस्था में सड़क किनारे फेंक दिया. घटना का वीडियो वायरल हो गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.