झारखंड की राजधानी रांची में लगने वाला आदिवासी बाजार काफी स्पेशल है. हो भी क्यों ना? आप यहां किसी भी तरह का मीट लाकर अपनी आंखों के सामने पकवा सकते हैं. आपको मीट के लिए भी कहीं और जाने की जरुरत नहीं है. वो भी आपको इसी बाजार में मिल जाएगा. इस बीच अब यहां मिलने वाली दूध की मछली की चर्चा है. आमतौर पर दूध और मछली को साथ खाने से मना किया जाता है. लेकिन वीडियो में एक महिला ने दूध और मछली को मिलाकर ही डिश तैयार कर दिया. वीडियो जैसे ही शेयर हुआ, वायरल हो गया. लोग हैरान थे कि ये कैसा कॉम्बिनेशन है. लेकिन इसे बनवाने वाले और बनाने वाले के मुताबिक, ये काफी स्वादिष्ट होता है. आप भी एन्जॉय करें ये यूनिक डिश...