सोशल मीडिया पर एक भाभी का वीडियो वायरल हो रहा है. वैसे तो भाभीजी अपने रील में डांस दिखाना चाहती थीं लेकिन लोगों का ध्यान उनके लंबे बालों ने खींच लिया. गुलाबी रंग की साड़ी में भाभी ने भोजपुरी गाने छलकत हमरो जवनिया ऐ राजा पर डांस किया. लेकिन उनके घुटने से भी लंबे बालों ने लोगों का ध्यान खींच लिया. कमेंट में महिलाओं ने जहां इन बालों का राज जानना चाहा वहीं मर्दों का इंट्रेस्ट भी महिला की जुल्फों में ही नजर आया.