ड्रग-फ्री स्टेट, 50 पर्सेंट वुमन, स्कूल... एक्टर विजय ने किए ये वादे

विजय ने कहा कि सरकारी स्कूलों और कॉलेजों को “टॉप क्लास” बनाया जाएगा ताकि छात्रों को कोचिंग सेंटरों पर निर्भर न रहना पड़े. उनका कहना था कि मजबूत पाठ्यक्रम और बेहतर बुनियादी ढांचा ही शिक्षा सुधार की कुंजी है. उन्होंने संस्थानों में सुरक्षित, साफ-सुथरी और व्यवस्थित इमारतों के साथ महिलाओं के लिए सुरक्षित शौचालय की व्यवस्था का भी वादा किया.