हापुड़ में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो और फैक्ट्रियां आ गईं चपेट में

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. आग की शुरुआत एक गत्ते के बॉक्स बनाने वाली फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से बताई जा रही है. देखते-ही-देखते लपटों ने विकराल रूप ले लिया और पास स्थित प्लास्टिक के बोरे, पॉलीथिन और प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री को भी अपनी चपेट में ले लिया. कुछ ही देर में दोनों फैक्ट्रियां आग की लपटों में घिर गईं. आग से उठता घना काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दिया, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई.