लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में ट्यूशन टीचर वीर सिंह यादव ने 13 वर्षीय दलित छात्रा के साथ दुष्कर्म किया. 22 जनवरी से 12 फरवरी तक धमकाकर कई बार शोषण किया, जिससे छात्रा गर्भवती हुई. आरोपी ने जबरन गर्भपात कराया. सेहत बिगड़ने पर छात्रा ने मां को बताया. 21 फरवरी को शिकायत पर पुलिस ने POCSO, SC/ST एक्ट में केस दर्ज किया. डीसीपी निपुण अग्रवाल के निर्देश पर 23 फरवरी को आरोपी गिरफ्तार.