टोंक के मालपुरा में एक शादी समारोह के दौरान मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया. जान बचाने के लिए कई लोग स्विमिंग पूल में कूद गए. करीब 20 लोग हमले का शिकार हुए, जिनमें 12 को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दुल्हन के भाई और भाभी की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना का वीडियो भी सामने आया है.