सोशल मीडिया पर एक बेहद मजेदार वीडियो शेयर होते ही वायरल हो गया. इसे एक शख्स ने रिकॉर्ड किया. शख्स ने बताया कि उसने अपनी काम वाली दीदी को खाने में चिकन बनाने को कहा था. शख्स के फ्रिज में फ्रोजन चिकन रखा था. शख्स दीदी को बताना भूल गया कि इस चिकन को इस्तेमाल कैसे करते हैं? ऐसे में दीदी ने अच्छे से ग्रेवी बनाकर फ्रोजन चिकन प्लास्टिक सहित ही कूकर में डाल दिया. जब रात को शख्स घर आया तो कूकर का ढक्कन खोलते ही उसके होश उड़ गए. कमेंट में लोगों ने इसे दीदी की मासूमियत बताया वहीं कुछ ने उसे गोपी बहु की दीदी बताया.