बिहार के ‘ब्लू ड्रम कांड’ में कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, शव जलाने में हुआ था धमाका

मुजफ्फरपुर के चर्चित 2021 ‘ब्लू ड्रम कांड’ में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. पत्नी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाले आरोपी प्रेमी सुभाष शर्मा को आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा दी गई है. शव को केमिकल से गलाने की कोशिश के दौरान हुए विस्फोट से मामले का खुलासा हुआ था. मृतक की पत्नी अब भी फरार है.