झारखंड की राजधानी रांची से एक बेहद परेशान करने वाली खबर सामने आई है. रांची एयरपोर्ट से टेकऑफ करने के कुछ ही समय बाद एक चार्टर विमान (मेडिकल फ्लाइट) अचानक रडार से गायब हो गया है. डीजीसीए (DGCA) सूत्रों के अनुसार, विमान का संपर्क पूरी तरह से टूट चुका है और अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है.