इंस्टाग्राम पर एक कमेंट के कारण मर्डर, बेटी की शादी से पहले पिता को चाकू मारा

उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार में इंस्टाग्राम कमेंट को लेकर हुआ विवाद जानलेवा बन गया. मोतिया खान की एक लड़की की शादी के बाद रिसेप्शन की तैयारी चल रही थी, तभी सोशल मीडिया टिप्पणी पर दोनों पक्षों में बहस हुई. समझौते के लिए पहुंचे लड़की के पिता सतीश पर लौटते समय चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.