भारत आ रहे कनाडा के PM कार्नी, ट्रूडो विवाद के बाद नए दौर की शुरुआत

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी तीन देशों के दौरे पर 26 फरवरी से 7 मार्च तक रहेंगे, जिसकी शुरुआत भारत से होगी. भारत दौरे के दौरान कार्नी मुंबई और नई दिल्ली जाएंगे, जहां वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाक़ात करेंगे. उनका लक्ष्य इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में कनाडा-भारत साझेदारी को मजबूत करना है.