निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने बनाई नई पार्टी, नाम रखा 'RAM'

निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने वृंदावन में अपनी नई राजनीतिक पार्टी 'राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा' (RAM) बनाने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि पार्टी भगवान राम व कृष्ण के आदर्शों पर चलेगी. उन्हें 26 जनवरी को अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित किया गया था और बाद में विभागीय जांच शुरू हुई.